कानपुर, अगस्त 13 -- कानपुर। सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की केसीएएस सीपीई अध्ययन गोष्ठी की पांचवीं सतत व्यावसायिक शिक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय के निदेशक वीके वर्मा ने एमएसएमई योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एमएसएमई योजनाओं से युवाओं की तरक्की का रास्ता खुलता है। पहले सत्र में सहायक निदेशक अमित बाजपेयी ने एमएसएमई के लिए सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और सुविधाओं की जानकारी दी। दूसरे सत्र में फियो प्रमुख आलोक श्रीवास्तव ने बदलते वैश्विक व्यापार और निर्यात के नए अवसरों पर चर्चा की। सीए राहुल चंद्रा, सीए कमल राज गुप्ता, प्रशांत रस्तोगी, दीप मिश्रा, राजीव गुप्ता, विनीत रुंगटा, शिशिर शुक्ला, भूपेंद्र सचान, अमित द्विवेदी, गौरव खन्ना आदि रहे। यह भी पढ़ें- देश की आर्थिक प्रगति, रोजगार और औद्योगिक विकास में...