एमएसएमई योजनाओं की जानकारी दी
कानपुर, मई 16 -- कानपुर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मेगा एमएसएमई ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार ने एमएसएमई योजनाओं एवं प्लेज पार्क विकसित करने की जानकारी दी। बताया कि तकनीकी उन्नयन की सब्सिडी अब पांच लाख रुपये से बढ़ाई जानी प्रस्तावित है। स्टेट प्रेसीडेंट, पीआईए मनोज बंका ने उद्यमियों की समस्याओं को रखा। बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अनिल अग्निहोत्री, सहायक महाप्रबंधक हरपाल सिंह, बृजेश अवस्थी, विनय अग्निहोत्री, सूर्यभान पटेल, भगवान दास शिवानी आदि रहे। यह भी पढ़ें- बैंक और उद्योग एक-दूसरे के पूरक : निपुण जैन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.