किशनगंज, दिसम्बर 15 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान बैंकों के साख जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना, एमएसएमई, कृषि एवं प्राथमिक क्षेत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, जीविका समूहों का वित्त पोषण तथा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा की गई। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) द्वारा जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (सितंबर 2025 तक) में किशनगंज जिले का साख जमा अनुपात 77.44 प्रतिशत रहा। इस क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का प्रदर्शन सर्वश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.