प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। मंडलीय एमएसएमई फैसिलीटेशन काउंसिल की ओर से शुक्रवार दोपहर चार बजे नैनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिन्द एलीवेटर्स परिसर में 'डिलेड पेमेंट रिकवरी' विषय पर जागरूकता कार्यशाला होगी। संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय कुमार चौरसिया ने बताया कि इसमें ओडीआर पोर्टल के माध्यम से लंबित भुगतान विवादों के त्वरित, किफायती व डिजिटल समाधान की प्रक्रिया समझाई जाएगी। साथ ही आरसी निर्गत कराने की विधिक जानकारी भी दी जाएगी। विभिन्न औद्योगिक संगठनों से अधिकाधिक उद्यमियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...