एमएसएमई देश में रोजगार का दूसरा बड़ा साधन : अमित गुप्ता
लखनऊ, जून 27 -- एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो जीडीपी में बड़ा योगदान देने के साथ-साथ करोड़ों लोगों को रोजगार प्रदान करती है। यह क्षेत्र देश की जीडीपी में लगभग 30 प्रतिशत और निर्यात में 40 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है। यह कृषि के बाद देश में रोजगार का दूसरा सबसे बड़ा साधन है। यह बात शनिवार को होटल रेनेसा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर आयोजित उद्योग संवाद और सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि एमएसएमई देश में रोजगार में 43 प्रतिशत योगदान करता है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में लगभग एक लाख से ज्यादा एमएसएमई यूनिट हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि एमएसएमई की लैंडिंग भारत सरकार की तरह उत्तर प्रदेश सरकार भी करे, तमिलनाडु सरकार ने यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.