मुजफ्फर नगर, जून 28 -- मुजफ्फरनगर। विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर शनिवार जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र तथा खादी ग्रामोद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सुनील दर्शन एवं पूर्व जिला मंत्री सुधीर कुमार रहे। अतिथियों ने एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट योजना के पात्र आवेदकों को टूलकिट वितरित की। मुख्य अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह से राज्य व भारत सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सोमप्रकाश, उद्योग विभाग से सलीम अहमद और ब्रज भूषण आदि रहे। यह भी पढ़ें- स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए बांटी टूल किट यह भी पढ़ें- 215 लाभार्थि...