एमएसएमई जागरूकता कार्यशाला कल
नोएडा, सितम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) जागरूकता कार्यशाला नौ सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यशाला सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक नॉलेज पार्क स्थित आईआईएलएम विश्वविद्यालय में होगी। आईबीए के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह केवल सेमिनार नहीं, बल्कि सरकारी खरीद, वित्तीय सहायता, एक्सपोर्ट और जीईएम यानी गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस से सीधे जुड़ने का अवसर है। रेलवे, आईओसीएल, ओएनजीसी आदि के अनुभवी आपूर्तिकर्ता बनने की प्रक्रिया बताए जाएंगे। कार्यक्रम में उद्यमियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.