पाकुड़, जुलाई 27 -- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने सोमवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के सहयोग से रवींद्र भवन (टाउन हॉल) में उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के नए एवं वर्तमान उद्यमियों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, सरकारी खरीद प्रणाली और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ते हुए उद्यमिता को बढ़ावा देना था। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़ में एमएसएमई कार्यशाला, उद्यमियों को मिलेंगे नए अवसरउद्यमियों का भागीदारी कार्यक्रम में जिले के 100 से अधिक नए एवं वर्तमान उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एससी-एसटी हब योजना, उद्यम पोर्टल पंजीकरण, सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम), विक्रेता पंजीकरण, ई-टेंडरिंग, बैंक ऋण एवं क्रेडिट ...