बोकारो, जुलाई 17 -- बोकारो प्रतिनिधि। चास के गुजरात कॉलोनी निवासी एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से जुड़े सक्रिय समाजसेवी कुंदन उपाध्याय बुधवार की रात रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से जिले के उद्यमियों एवं एमएसएमई क्षेत्र में शोक की लहर है। कुंदन उपाध्याय लंबे समय से बोकारो के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों तथा सरकारी विभागों एवं बैंकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रहे थे। उनके निधन पर एमएसएमई एसोसिएशन की शोकसभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष भूषण ने की। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में सूरज कुमार, रविकांत ठाकुर, शिवनंदन विश्वकर्मा, रजनी शर्मा, उत्तम कुमार विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, अभिजीत, बिट्टू, सुमित ...