आगरा, फरवरी 1 -- केंद्र सरकार के बजट में एमएसएमई ग्रोथफंड बनाने से मध्यम वर्गीय कारोबारियों को उम्मीद जगी है। एमएसएमई उद्योग से सरकारी खरीद करने की बात बजट में कही गई है। कारोबारियों को लगता है कि एमएसएमई से सरकारी खरीद होगी तो स्थानीय स्तर पर अधिक रोजगार विकसित होंगे। मध्यम उद्योग लगाने वाले कारोबारी इसे बूस्टर डोज की तरह देख रहे हैं। शहर के कारोबारी अनिल कुमार गुप्ता कहते हैं कि केंद्र सरकार के बजट में एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। एमएसएमई के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड बनाने का प्रावधान किया गया है। इससे मध्यम व लघु उद्योगों को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे वह अपने व्यवसाय को आसानी से बढ़ा सकेंगे। यह फंड व्यवसायियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में मदद करेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार विकसित होंगे। जिसस...