एमएसएमई के विकास पर कार्यशाला हुई
गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद साइट- चार स्थित इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज (आईपीईसी) में गो-टू-मार्केट एक्सीलेंस, स्केलिंग एसएमईज इन द डिजिटल एरा विषय पर सोमवार को ग्रोथ वर्कशॉप आयोजित की। इसमें करीब 50 एमएसएमई उद्यमियों, उद्योग विशेषज्ञों और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएसएमई मंत्रालय के उप निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि सरकार डिजिटल परिवर्तन, नवाचार और तकनीक आधारित समाधानों के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बना रही है। उन्होंने उद्यमियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और नई तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान वाधवानी फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, एआई आधारित व्यवसायिक विकास, सेल्स एक्सीलरेशन और मार्केट एक्सपेंशन पर व्यावहारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.