नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अधिक कर्ज उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के प्रमुखों के साथ बैठक की। वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के सचिव संजय लोहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कहा गया है कि एमएसएमई को आसानी से कर्ज मुहैया कराया जाए। वित्तीय सेवा विभाग के सचिव ने कहा कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में एमएसएमई को कर्ज देने की व्यवस्था को बड़े स्तर पर बढ़ाने की जरूरत है। सिडबी को एमएसएमई की कर्ज जरूरतों की अच्छी समझ है, जबकि आरआरबी की पहुंच देश के छोटे शहरों, कस्बों और गांवों तक है। दोनों की ताकत को मिलाकर अधिक से अधिक छोटे कारोबारियों तक कर्ज पहुंचाया जा सकता है। उन्ह...