एमएसएमई की तरक्की से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
प्रयागराज, अगस्त 21 -- प्रयागराज। ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से वाधवानी फाउंडेशन ग्रुप, नोएडा के साथ सिविल लाइंस में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वाधवानी फाउंडेशन ग्रुप की वीना और अमरेश सिंह ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई को बढ़ावा देना तथा उनके टर्नओवर में वृद्धि करना है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. दरबारी ने प्रमुख भूमिका निभाई। चैंबर के अध्यक्ष विनय कुमार टंडन ने सदस्यों का स्वागत किया, जबकि रवीन्द्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.