एमएसएमई का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : भूपेंद्र
कानपुर, मई 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को पहली बार शहर आए। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग आर्थिक विकास की रीढ़ हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करें। योजनाओं में बैंकिंग स्तर पर आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान करने को कहा। सभी अधिकारियों को योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने और अधिकतम रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में उत्तर प्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.