मिर्जापुर, मार्च 18 -- मिर्जापुर। रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग, रसायन व उर्वरक मंत्रालय से संचालित सिपेट सेंटर फॉर स्किलिंग एंड टेक्निकल सपोर्ट (सीएसटीएस) वाराणसी, उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीआईकॉन) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगर के बथुआ स्थित इंडस्ट्रीय स्टेट में कार्याशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की विनिर्माण क्षेत्र की इकाइयों के उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को उन्नत तकनीकों के उपयोग, सतत एवं हरित विनिर्माण के प्रति जागरूक करना था। ताकि उनमें प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास हो सके। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विंध्याचल मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सिपेट की...