कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय बजट ने इस बार कानपुर समेत यूपी के करीब 30 हजार एमएसएमई उत्पादकों को बड़ी राहत दी है। महंगे कच्चे माल पर ज्यादा जीएसटी और तैयार उत्पाद सस्ते दामों पर बेचने की मजबूरी झेल रहे छोटे उद्योगों के लिए बजट ने बड़ा रास्ता खोल दिया है। सरकार ने एमएसएमई उत्पादकों को भी निर्यातकों की तर्ज पर जीएसटी रिफंड देने का प्रावधान कर दिया है, जिससे उनकी सबसे बड़ी परेशानी पूंजी की कमी दूर होने की उम्मीद है। अब तक स्थिति यह थी कि घरेलू बाजार में काम करने वाले एमएसएमई उत्पादकों को इनपुट टैक्स क्रेडिट का रिफंड पाने के लिए महीनों तक फाइलें दौड़ानी पड़ती थीं। कई मामलों में रिफंड अटकने से उत्पादन चक्र प्रभावित होता था और कारोबारियों को बाजार से महंगे ब्याज पर पूंजी जुटानी पड़ती थी। बजट में किए गए नए प्रावधान के बा...