मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- एमएल एकेडमी करनपुर के छात्र-छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक बार फिर सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया। शुक्रवार को विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। एमएल एकेडमी करनपुर के छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हाई स्कूल के कुशाग्र पुत्र हरिओम सिंह ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहम्मद फैजान पुत्र इरफान अली ने 91.83, मोहम्मद रजा पुत्र नसीम अहमद ने 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जबकि 12 वीं की परीक्षा में भी परीक्षाफल प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र चित्रांशु ने 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- गजरूप सिंह इंटर कॉलेज का रहा शा...