बरेली, मार्च 25 -- आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को एसवी इंटर कॉलेज में शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह का स्वागत किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी आस्थाना ने विषय विशेषज्ञों की पुरानी पेंशन में लाने के लिए बरेली से दोनों एमएलसी की प्रशंसा की। 22 साल के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता के लिए दोनों नेताओं के साथ सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया। मंडलीय मंत्री डॉ. ललित शर्मा, मंडलीय सचिव भुवनेश्वर चौहान, जिलाध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने मिठाई बांटी। ढिल्लो ने कहा कि शिक्षकों की लड़ाई वह हमेशा लड़ते रहेंगे। महाराज सिंह बोले कि वह सभी के साथ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...