उरई, जनवरी 31 -- उरई, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक ने शुक्रवार को एमएलसी(मेडिकल लीगल केस) करने से नाराजगी जता सीएमएस को इस्तीफा दे दिया। फिर शाम को सीजर केस को करने से इनकार कर दिया जबकि दूसरे दिन बैक फुट पर आते हुए महिला डॉक्टर ने शनिवार को इस्तीफा वापस लेने की बात कही। जानकारी पर सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल के सीएमएस और महिला चिकित्सक को तलब किया है और मामले को संज्ञान लिया है। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस समेत 7 डॉक्टरों की यहां तैनाती है। अगस्त 2025 में यहां गाइनी पद पर डॉक्टर अंशिका जायसवाल ने संविदा पर तैनाती ली थी। गाइनी के तीन डॉक्टरों पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी यहां प्रसूता के प्रसव की होती है। इसके अलावा उन्हें मेडिकल के लिए आने वाली महिलाओं की डॉक्टरी भी करनी पड़ती है। जिसमें डॉक्टर एमके वर्मा, डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.