बुलंदशहर, मई 26 -- जंक्शन मार्ग स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को एमएलसी श्रीचंद शर्मा का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का शुभारंभ एमएलसी श्रीचंद शर्मा और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने अतिथियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा करते हुए सभी को शिक्षा, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने सभी लोगों से अपने विचार साझा करते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। साथ ही शिक्षण कार्य पर चर्चा की गई। इस दौरान स्कूल की कक्षाओं और आधुनिक रूप से बनी लैब की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य निधि गुलाटी सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान...