अल्मोड़ा, अप्रैल 22 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। एमएलसी रहे स्व बीडी शर्मा के प्रपौत्र और कांग्रेस नेता त्रिभुवन शर्मा के पुत्र कार्तिकेय शर्मा की कर्नाटक में सोमवार को हुए हादसे में मौत हो गई। वह 23 साल के थे। घटना की सूचना मिलने के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। 23 वर्षीय कार्तिकेय शर्मा कर्नाटक में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात वह अपने साथियों के साथ घूमने निकले थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। कार्तिकेय के पिता त्रिभुवन शर्मा नगर के प्रतिष्ठित होटल व्यावसायी होने के साथ वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। संवेदना जताने के लिए सुबह से ही घर पर लोगों का तांता लगा रहा। कार्तिकेय का मई में कोर्स पूरा होना था। इकलौते पुत्र की मृत्यु से परिवार दुख की असहनीय पीड़ा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.