एमएलसी पाठक-चंदेल से शिक्षकों ने मांगा कैशलेस इलाज
कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन (नीटा) ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य व स्नातक विधायक अरुण पाठक और शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल को उनके कार्यालयों में मांग पत्र सौंपे। इसमें मांग की गई कि सीबीएसई व सीआईएससीई (आईसीएसई) विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी कैशलेस उपचार योजना का लाभ दिया जाए। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में लगभग चार हजार सीबीएसई और दो हजार सीआईएससीई से संबद्ध स्कूल हैं। इनमें तीन लाख शिक्षक कार्यरत हैं। केवल कानपुर में 12 हजार से अधिक शिक्षक हैं, लेकिन इन्हें सरकारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षकों की तरह निजी विद्यालयों के शिक्षकों को भी इस योजना में शामिल किया जाए ताकि वे और उनका परिवार बेहतर स्वास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.