एमएलसी पद दिलाने का झांसा देकर 17.22 लाख ठगे, गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 18 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सपा में एमएलसी का पद दिलाने का झांसा देकर सपा नेत्री से 17 लाख 22 हजार रुपये ऐंठने के मामले में अलीनगर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी सपा नेत्री रीता चिरई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मई 2024 में भदोही जिले के पिपरी गांव निवासी चंद्र बहादुर मौर्य ने उन्हें एमएलसी का पद दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में उनसे कुल 17 लाख 22 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उन्हें एमएलसी का पद नहीं मिला तो उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.