अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को विधान परिषद में अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम की बदहाल अवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम शहर का खेल परिसर है। पर बुनियादी सुविधाएं न होने कारण स्टेडियम बदहाल अवस्था में है। अध्यक्ष ने उनके सवाल को संदर्भ लिया। एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सत्र में सवाल उठाते हुए कहा कि अलीगढ़ स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम जो क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खेल परिसर है, वर्तमान में अव्यवस्था एवं समुचित रख-रखाव के अभाव में अत्यंत खराब स्थिति में है। स्टेडियम परिसर में साफ-सफाई की कमी, खेल मैदान की जर्जर अवस्था, दर्शक दीर्घा की खराब स्थिति, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालयों की दुर्दशा जैसी अनेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.