गाजीपुर, जून 28 -- सैदपुर। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह 'चंचल' ने नगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनता दरबार आयोजित कर क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से जुड़ी शिकायतें और समस्याएं उनके समक्ष रखीं। एमएलसी ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन की हर समस्या के समाधान के लिए वह...