बुलंदशहर, मई 19 -- हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को डिजिटल लाइब्रेरी एवं नए कक्षा कक्ष निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी श्रीचंद शर्मा मौजूद रहे। विद्यालय के अध्यक्ष हितेश गर्ग, प्रबंधक एडवोकेट मनोज नारायण बेरी, रमेश पांडे, रामकिशन, सोनू पाठक आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान ने बताया कि डिजिटल एवं भौतिक लाइब्रेरी बनने से छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने में आसानी होगी और उनके अधिगम स्तर में सुधार आएगा। विद्यालय अध्यक्ष हितेश गर्ग ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा। यह भी पढ़ें- जवाहर ज्योत...