कटिहार, जून 8 -- सालमारी, एक संवाददाता बाबा गोरखनाथ धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात दी गई। मंदिर परिसर स्थित पुराने हवा महल के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद उसका लोकार्पण कटिहार विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं, मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से उत्सवी माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गोरखनाथ के दर्शन एवं विशेष पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद एमएलसी अशोक अग्रवाल ने फीता काटकर पुनर्निर्मित हवा महल का उद्घाटन किया। मंदिर प्रबंधन समिति ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान की सराहना की।

हवा महल का निर्माण बताया गया कि मंदिर परिसर में स्थित हवा महल...