गोरखपुर, जून 8 -- गोरखपुर। केन्द्र की मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रबुद्ध लोगों के घरों तक पहुंचकर जनसंपर्क किया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों से मुलाकात की। उन्हें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इसी क्रम में एमएलसी ने नवनिर्मित गोरखनाथ ओवर ब्रिज का अवलोकन किया। एमएलसी ने महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के साथ पौधरोपण भी किया। यह भी पढ़ें- घर-घर जनसंपर्क अभियान के साथ पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...