बलरामपुर, मार्च 13 -- ललिया, संवाददाता। हर्रैया सतघरवा विकास खण्ड अंतर्गत मथुरा घाट पर राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल का विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को गुणवत्ता के साथ कार्य कराने तथा निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। मथुरा घाट मार्ग बलरामपुर और श्रावस्ती जनपद को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। राप्ती नदी पर पुल के अभाव में क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में नदी पार करना जोखिम भरा हो जाता है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। निरीक्षण के दौरान साकेत मिश्र ने कहा कि मथुरा घाट पर बन रहा यह पुल क्...