शामली, अप्रैल 11 -- शामली। कांधला देहात में नवनिर्मित सीसी सड़क का शनिवार को भव्य उद्घाटन किया गया। एमएलसी किरणपाल कश्यप ने फीता काटकर सड़क का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्र के लोगों को जलभराव और टूटी सड़कों से निजात मिल सकेगी। शनिवार को एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कार्यक्रम के दौरान कैंप कार्यालय पर समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन, सामाजिक सुधारों और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। अपने संबोधन में एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और आमजन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास हो सके। इसके बाद उन्होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.