बस्ती, फरवरी 13 -- बस्ती। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश ने विधान परिषद में कलवारी टांडा मार्ग पर एक और आधुनिक पुल निर्माण की मांग की। सदन को संबोधित करते हुए एमएलसी ने कहा कि यह पुल केवल दो जनपदों को जोड़ने का माध्यम नहीं है, बल्कि पूर्वांचल के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, बस्ती सहित अनेक जिलों को नेपाल सीमा से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह मार्ग व्यापार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सीमावर्ती आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। विधान परिषद में उन्होंने बताया कि इस समय सरयू नदी पर एक पुराना एवं अत्यंत संकरा पुल विद्यमान है, जिसकी चौड़ाई यातायात की जरूरत के अनुसार नहीं है। मरम्मत के चलते लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया कि कलवारी-टांडा मार्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.