संतकबीरनगर, जून 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में विकास खंड हैसर बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत डुहिया कला में एमएलसी व प्रदेश महामंत्री भाजपा सुभाष यदुवंश ने पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के संकल्प के साथ जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी विकास कार्यों की यह ग...