गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बेलघाट ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है और अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने की अपील की।कार्यक्रम को खजनी विधायक श्रीराम चौहान, ब्लॉक प्रमुख पूजा सिंह कौशिक, बीएसए धीरेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।इस दौरान विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारकेश्वर शाही ने की। जबकि संचालन ईश्वर चंद्र शुक्ला ने किया। ग्राम प्रधान और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.