एमएलसी ने इंटरलॉकिंग सड़कों का किया लोकार्पण
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- गोला गोकर्णनाथ। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने विधानमंडल निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। जनहित में गोला देहात के मोहल्ला मथुरा नगर और मोहल्ला सर्वोदयनगर में कराए गए निर्माण कार्यों के लोकार्पण अवसर पर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में वैश्य समाज संगठन उत्तर प्रदेश की जिला एवं नगर इकाई के युवा पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू, प्रधान गोला देहात राजेश गिरी, सुमित गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, शिवम गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अनूप गुप्ता, अर्पित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.