एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के आवास पर पहुंचे मंत्री मदन कौशिक
मेरठ, जून 12 -- मवाना रोड डिफेंस कॉलोनी स्थित एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के आवास पर गुरुवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पहुंचे। इस दौरान एमएलसी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अनेक योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। उत्तराखंड सरकार में पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं जनगणना कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काल में उत्तराखंड में तेजी से विकास हो रहा है। राजेश दीवान, डॉ. राजीव तेवतिया, डॉ. विशाल सारस्वत, बृजेश चौधरी, संजीव भारद्वाज, अजेंद्र शर्मा, माया प्रकाश मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के आवास पर पहुंचे मंत्री मदन कौशिक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.