लखनऊ, अक्टूबर 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आचार संहिता के खिलाफ जाकर अधिकारियों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों पर दबाव डालकर गैरकानूनी रूप से शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनावों को जीतने की साजिश कर रही है। सबके वीडियो बनाए जाएंगे और एफआईआर भी कराई जाएगी। इस लोकतांत्रिक अपराध में संलिप्त हर किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाकर सजा दिलवाई जाएगी।उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखते हुए कहा कि जब मुकदमा चलेगा और सजा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को बचाने नहीं आएगा। भाजपाई विधान परिषद में होंगे और चुनावी घपला करने वाले अधिकारी जेल में होंगे। यह भी पढ़ें- जेल जाने की तैयारी रखें अधिकारी, एमएलसी चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव ने चेताया भाजपा किसी की सगी नहीं है। न कोई बचेगा, ...