आरा, मई 16 -- आरा। अगिआंव के प्रखंड प्रमुख मुकेश यादव फिर राजद में शामिल हो गए। बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर संदेश से निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। हालांकि, करीब छह महीने बाद भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव में जीत के बाद उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया। एमएलसी चुनाव में जीत के बाद लालू यादव और तेजस्वी यादव से शुक्रवार को मिलने के बाद रणविजय साहू ने मुकेश यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि एमएलसी चुनाव में मुकेश यादव भी महागठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने के प्रति सक्रिय रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...