एमएलसी चुनाव में गठबंधन की जीत से संघर्ष को बल : माले
आरा, मई 15 -- -सोनू राय समेत भोजपुर-बक्सर के पंचायत प्रतिनिधियों और इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को दी बधाई आरा। भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय से विधान परिषद चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत को बिहार सरकार के खिलाफ पहला मजबूत जनादेश करार देते हुए भाकपा माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा है कि यह आने वाले समय में जनता की संघर्षशील जुझारू एकता का संकेत है। लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनाधिकारों पर पटना-दिल्ली की सरकारों के जारी हमलों के खिलाफ संघर्ष को इस जीत से बल मिलेगा। माले ने इस जीत के लिए सोनू राय समेत भोजपुर-बक्सर के पंचायत प्रतिनिधियों और इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और इस जीत के राजनीतिक संदेश को व्यापक दायरे में ले जाने की अपील की है। इस जीत से भोजपुर समेत पूरे शाहाबाद में इस मुहिम को ऊर्जा मिलेगी। यह जानकारी जिला कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.