लखनऊ, अक्टूबर 14 -- लखनऊ विशेष संवाददाता। यूपी में विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की कमान खुद सीएम योगी ने संभाल ली है। राज्यसभा चुनाव में आठों प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन से उत्साहित भाजपा अब विधान परिषद चुनाव में भी सपा को बैकफुट पर धकेलना चाहती है। जिन 11 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें से छह पिछली बार भाजपा ने जीती थी। भाजपा इस बार दो अंकों में पहुंचने को प्रयासरत है। सीएम योगी एक-एक करके पार्टी प्रत्याशियों के लिए सभा और संवाद कर रहे हैं। पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए गोरखपुर और बरेली के बाद लगातार तीसरे दिन बुधवार को वाराणसी में जनसभा करेंगे। ऐसे में इन सीटों को जीतने के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को गोरखपुर में हजारों शिक्षकों के साथ न सिर्फ स...