पटना, अक्टूबर 23 -- विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने से पहले ही बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हताश हो गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर एमएलसी चुनाव में वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी ने कहा कि भाजपा फर्जी वोट जुड़वा कर हेरफेर करना चाहती है। बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की 8 एमएलसी सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है, जिसका रिजल्ट 27 अक्टूबर को जारी होगा। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "भाजपा को वोट चोरी की ऐसी लत लग चुकी है कि अब ये बिहार में हो रहे 4 शिक्षक और 4 स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भी फर्जी वोट जुड़वा कर हेर-फेर करना चाहते हैं।"40 हजार टीचर मतदाताओं में भी फर्जीवाड़ा- तेजस्वी उन्होंने कहा, "बिहार के 16 जिलों में फैले 4...