हापुड़, सितम्बर 26 -- डीएम कविता मीना व एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खण्ड स्नातक एवं मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के संबंध में प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने निर्वाचन की तैयारियों, मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदान केन्द्रों का निर्धारण, मतदान कार्मिकों की तैनाती, ईवीएम/मतपेटिका व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं के पंजीकरण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा सभी प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारी अपने दायित्...