एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटे सपा कार्यकर्ता
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को मीरा भवन स्थित जिला कार्यालय में हुई। इसमें आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विधानसभा वार बैठकें कर चुनावी तैयारियों को गति देने की अपील की। कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की जानकारी लेकर पात्र मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने को भी कहा गया। वक्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना और उसे मतदान का अधिकार मिलना जरूरी है। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र बचाओ सप्ताह म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.