पटना, नवम्बर 24 -- बिहार विधान परिषद में सोमवार को 8 नवनिर्वाचित एमएलसी के शपथ समारोह में नेताओं के कद और प्रोटोकॉल के हिसाब से कुर्सी की अदला-बदली का खेल दिखा। समारोह शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर अधिकारियों ने बारी-बारी से मंच और सामने की सिटिंग बदल कर तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के लिए बैठने की सम्मानजनक व्यवस्था की। मंच के सामने नीचे बैठ गए विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को मंच पर बिठाने के लिए सबसे पहले मंत्री रामकृपाल यादव की जगह बदली गई। जब तेजस्वी मंच पर आकर रामकृपाल की खाली सीट पर बैठे तो नीचे तेजस्वी की खाली सीट पर प्रशांत किशोर को पहली लाइन में बिठा दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद इस प्रकरण की खूब चर्चा हो रही है और इसे सम्राट चौधरी के द्वारा राजनीतिक शिष्टाचार के एक उदाहरण के तौर पर पेश...