बरेली, जनवरी 15 -- फरीदपुर। दुकानदार का पीछा करते हुए एमएलसी कुंवर महाराज सिंह के घर में घुसने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। 25 दबंगों के खिलाफ संगीन आरोपों में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कस्साबान निवासी गुड्डू उर्फ अली मोहम्मद को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी लेकिन वह अपनी दुकान और घर बंद करके परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। सुरक्षा के मद्देनजर एमएलसी के घर पर पुलिस टीम को लगाया गया है। आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ एमएलसी के घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के फर्रखपुर निवासी पंचम यादव की बड़ी सब्जी मंडी में दुकान है। बुधवार को पंचम मंडी म...