लखनऊ, जनवरी 6 -- यूपी में इस वर्ष 6 दिसंबर को खाली होने वाली विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक कोटे की 11 सीटों की अंतिम मतदाता सूची मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। यह मतदाता सूची एक नवंबर 2025 को अर्हता तिथि के आधार पर तैयार हुई है। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बावजूद अभी भी लोग मतदाता बन सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि पिछले वर्ष 12 सितंबर को इन निर्वाचन क्षेत्रों की नई मतदाता सूची बनाने का कार्यक्रम जारी हुआ था। 30 सितंबर को सार्वजनिक नोटिस जारी कर नाम जोड़ने, हटाने व नाम में सुधार करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके बाद दस्तावेजों की जांच कर मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। रिक्त होने वाली 11 सीटों में से छह भाजपा, तीन सपा, एक शिक्षक दल व एक निर्दलीय के पास हैं। विधान परिषद की ख...