बदायूं, मार्च 30 -- ग्राम सिंगथरा स्थित अवनीश कुमार सिंह मेमोरियल आदर्श विद्यालय में नवीन जिम का शुभारंभ एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और विधायक आशुतोष मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डॉ. व्यस्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी आधुनिक सुविधाओं से युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और खेल प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी। आयोजक मंडल उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने अतिथियों को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिवम सिंह, शैलेश शर्मा, सुमित सिंह, मुकेश मिश्रा, पुष्पेंद्र मौर्य, राहुल सिंह, टिंकू सिंह, घनश्याम माहेश्वरी, गजेंद्र सिंह, राघव, श्याम पाल सिंह, चंदेश सक्सेना और पुनीत शाक्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.