एमएलसी उप चुनाव के लिए एनडीए की चुनावी बैठक
आरा, अप्रैल 28 -- संदेश, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद विद्या भवन में स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर सह बक्सर चुनाव के लिए एनडीए की चुनावी तैयारी बैठक की गई। अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने की और संचालन भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार विश्वास ने किया। बैठक में मुख्य रूप से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद और संदेश विधायक राधाचरण साह उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस चुनाव में सभी स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों की ओर से अपना-अपना वोट दे जदयू प्रत्याशी को विजयी बनाना है। वहीं राधाचरण साह ने कहा कि हम जिस तरह सदन में लगातार जनता की अवाज उठाते रहे हैं, ये भी वैसे ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की समस्या एवं सवाल को सदन में रखने का काम करेंगे। यह भी पढ़ें- पंचायत प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.