आरा, अप्रैल 16 -- -प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, कहा-क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे आरा, एक संवाददाता। भोजपुर सह बक्सर स्थानीय निकाय एमएलसी पद के लिए हो रहे उपचुनाव में उतरने वाले तीसरे प्रत्याशी रूप में जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने घोषणा कर दी है। गुरुवार को आरा के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मनोज उपाध्याय ने कहा कि भले ही उन्हें उनकी पार्टी जदयू ने प्रत्याशी नहीं बनाया है, लेकिन वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पहले से दो प्रत्याशियों महागठबंधन की ओर से राजद के सोनू कुमार राय और एनडीए की ओर से जदयू के टिकट पर कन्हैया प्रसाद के नाम तय हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- एमएलसी उपचुनाव : जदयू नेता मनोज उपाध्याय निर्दलीय लड़ेंगे उपाध्याय ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प के सा...