छपरा, मई 9 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद अफाक अहमद ने शनिवार को राजेन्द्र कॉलेज पहुंचकर सरकार की ओर से चल रहे भवन निर्माण व विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार व शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एमएलसी अफाक अहमद ने कॉलेज के शिक्षकों और पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि राजेन्द्र कॉलेज का शैक्षणिक इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान को सरकार द्वारा सेंटर फॉर एक्सीलेंस का दर्जा मिलना पूरे सारण जिले के लिए गर्व की बात है। अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कॉलेज ...