बक्सर, अप्रैल 9 -- सरगर्मी मतदान 12 मई को निर्धारित व मतों की गिनती 14 मई को बक्सर जिले में 11 व भोजपुर में बनाए गए 14 मतदान केंद्र बक्सर, हमारे संवाददाता। बिहार विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य के चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने भी आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया है। बता दें कि पूर्व में राधाचरण सेठ एमएलसी निर्वाचित हुए थे। लेकिन, भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा से चुनाव लड़ विधायक बन गये। इसके बाद यह सीट रिक्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव को लेकर बक्सर जिले में 11 व भोजपुर में 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां संबंधित वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी मतदान केंद्र संबंधित प्रखंड मुख्यालय में बनाया गया है। नगर निकाय के वोटर भी नजदीक के प्रखंड कार्यालय में बने मतदान केंद्र में ही वोट डालेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.